फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भूमि निवेश के नाम पर 18 लाख की ठगी, महिला के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोअर बरनाईं में जमीन की खरीद-फरोख्त पर दिया था मुनाफे का झांसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जमीन में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोप में क्राइम ब्रांच जम्मू की स्पेशल क्राइम विंग ने लोअर मुट्ठी निवासी ज्योति देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

विंग के अनुसार पीड़ित ने शिकायत दी कि आरोपी महिला ने पति के साथ मिलकर उसे लोअर बरनाईं में जमीन के सौदे में पैसे लगाने के लिए कहा। उसे भरोसा दिलाया कि इस निवेश से मोटा मुनाफा मिलेगा। उनके झांसे में आकर पीड़ित ने जनवरी 2024 में 18 लाख रुपये उन्हें सौंप दिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों के अपना इरादा बदल दिया। जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने मूल रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपियों ने नहीं लौटाई। शिकायत पर स्पेशल क्राइम विंग ने मामले की जांच शुरू की। इसमें धोखाधड़ी के आरोप सही पाए गए। अधिकारियों के अनुसार आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें