साफ मौसम के बीच मचैल यात्रा जारी रही। तीसरे दिन शाम तक लगभग 4 हजार लोगों ने माता चंडी के दर्शन किए। एसडीएम पाडर अरुण बडियाल ने यात्रियों की सुविधा जांची।
किश्तवाड़ जिले में मचैल यात्रा में वीरवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। यात्रा के तीसरे दिन शाम तक लगभग 4 हजार लोगों ने माता चंडी के दर्शन किए। यात्रा के चलते एसडीएम पाडर अरुण बडियाल डेरा डाले हुए हैं और हर तरह की व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुद नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यात्रियों के साथ दुकानदारों को साफ सफाई का ध्यान रखने को कहा। इस दौरान पूरे इलाके में सेनीटाइजेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, ताकि आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। हवाई अड्डे मचैल की भी सफाई करवाई गई।
बता दें, कोर्ट स्टे होने के बावजूद वीरवार को भी पूरा दिन हेलिकाप्टर सेवा जारी रही। स्थानीय भूमि मालिक पृथ्वी राज ने किश्तवाड़ कोर्ट से सेवा को न चलाने के लिए बुधवार को सटे आर्डर भी लिया है। हालांकि इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ नहीं बोल रहा है।
विज्ञापन
2016 तक जब यात्रा को सर्व शक्ति सेवक संस्था चलाती थी तब तक मालिक को किराया दिया जाता था। उसके बाद जबसे जिला प्रशासन व मंडलायुक्त जम्मू की देखरेख में यात्रा चल रही है तब से कोई किराया नहीं दिया गया, जबकि कंपनियां उसका किराया प्रशासन को देती आ रही हैं। इसको लेकर भूमि मालिक कोर्ट में चले गए।