कश्मीर पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के श्रीनगर में सक्रिय स्लीपर सेल के चार और संदिग्ध आतंकियों को दबोचा है। इस तरह से अब तक इस मामले में आठ संदिग्ध आतंकी पकड़े गए हैं। इनमें डाक्टर मोहम्मद शाहीन बाबा भी शामिल है।
इस स्लीपर सेल का एक दिन पहले ही भंडाफोड़ हुआ था। मंगलवार को पुलिस ने श्रीनगर शहर और बड़गाम जिले में कई जगहों पर दबिश देकर चार और लोगों को पकड़ लिया। आईजी कश्मीर पुलिस जेएम जिलानी ने कहा कि अभी इस मामले की जांच चल रही है।
ज्यादा कुछ नहीं बताया जा सकता। पुलिस ने पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों से 25 आईईडी और पिस्तौल सहित कई हथियार बरामद किए थे। पुलिस ने यूके में रहने वाले कश्मीरी डाक्टर शाहीन बाबा को कश्मीर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया था।