फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सब इंस्पेक्टर और दो एएसआई को प्रमोशन

Sun, 04 Jan 2015 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस हेडक्वार्टर ने शनिवार को चार सब इंस्पेक्टरों और दो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टरों को पदोन्नत करने के आदेश जारी किए। इसके अलावा 25 इंस्पेक्टरों को इन-सीटू प्रमोशन देते हुए एग्जीक्यूटिव कैडर प्रदान किया गया। डीजीपी के राजेंद्रा ने प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर कमल कुमार, मोहम्मद सदीक, गुलजार मोहम्मद और अनिल कुमार को पदोन्नत कर इंस्पेक्टर बनाया गया, जबकि एएसआई जसवीर कौर और सहदेव सिंह को सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया।

इन-सीटू प्रमोशन पाने वालों में इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, अरविंद कोतवाल, सुखदेव सिंह, हरीश चौधरी, परमवीर सिंह, मोहम्मद अब्दुल्ला, सरताज अहमद, मोहम्मद रफी, अब्दुल राशिद, काजी सैयद महमूद, अब्दुल अजीज, अब्दुल हमीद डार, अब्दुल हमीद, अब्दुल राशिद, निसार हुसैन, इम्तियाज अहमद, अशोक सिंह, हिम्मत सिंह, शब्बीर अहमद, ताहिर हुसैन, सज्जाद अहमद, मनजीत सिंह, फारूक हुसैन, मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद अमीन शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस हेडक्वार्टर में डीजीपी के राजेंद्रा की अध्यक्षता में डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) की बैठक में उक्त पदोन्नतियों को हरी झंडी दी गई। डीजीपी ने प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों को कड़ी मेहनत और समर्पण की भावना से अपने कर्तव्य का निर्वाह करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तमाम रैंक के कर्मियों के लिए प्रमोशन पर विचार चल रहा है। साथ ही विभाग के खाली पदों को भी जल्द भरा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें