फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चार दुकानों में सेंधमारी, वारदात सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधीनगर थाने से छह सौ मीटर की दूरी पर अकाफ मार्केट में हुई सभी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गांधीनगर अकाफ मार्केट में शुक्रवार सुबह तीन से चार बजे के बीच चार दुकानों में चोरी हुई। सभी दुकानें 50 मीटर के दायरे में हैं। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। इसमें एक ही चोर चोरी करते दिख रहा है। गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
अकाफ मार्केट में बेकरी, मीट, एक्स-रे की दुकान में चोरी हुई हैं। दुकानदार अतुल ने कहा कि चोर ने पहले सीसीटीवी कैमरा तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद एक-एक कर चार दुकानों के ताले तोड़े और अंदर घुसा। दुकानों के गल्ले में ज्यादा पैसा नहीं था। दुकानदारों ने कहा कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दी है। उसमें एक चोर शाल ओढ़े और पैसे निकालते दिखाई दे रहा है। अकाफ मार्केट से गांधीनगर थाने की दूरी लगभग छह सौ मीटर है।
विज्ञापन

लास्ट मोड़ पर पुलिस नाका भी होता है। पुलिस नियमित पेट्रोलिंग का दावा करती है। बावजूद इसके चोरी की वारदात हो रही है। मार्केट में ही एक्स-रे की दुकान वहां से अंगूठी चोरी हुई है। वहीं लांड्री की दुकान से स्कूटी चोरी हुई है। गांधीनगर थाने के एसएचओ जयपाल शर्मा ने कहा कि जांच कर जल्द चोर को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


रानी तालाब में दवा दुकान में चोरी
जम्मू। डिग्याना के रानी तालाब में दवा दुकान में चोरी हुई है। दुकानदार सतनाम सिंह ने कहा कि शुक्रवार रात ढाई बजे चोर ताला तोड़कर दुकान में घुसा। वहां रखे पांच लाख रुपये और जागरण के लिए एकत्रित पैसा चोरी कर लिया। सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद हुई है। चोर लोहे की राॅड लेकर आया था जिसकी मदद से उसने ताला तोड़ा। सतनाम सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी है। मौके पहुंची पुलिस ने प्लाॅट में बनी झुग्गियों में तलाशी ली। हालांकि कोई सुराग नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें