फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जहरीली गैस की चपेट में आने से मां-बेटे समेत चार की मौत

Mon, 13 Aug 2018 12:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सीवेज पिट की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शांगस क्षेत्र के उतरसू इलाके के खानपोरा गांव में मोहम्मद मकबूल खान अपने घर में बने सीवेज ट्रेंच की सफाई कर रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से वह गश खाकर उसमें गिर पड़ा। इस बीच पत्नी शमीमा बेगम व पुत्र साब्जार अहमद खान और उसके दो भाई बचाने के लिए ट्रेंच में उतरे, लेकिन सभी बेहोश हो गए। खबर मिलते ही काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पांचों को ट्रेंच से निकालकर पीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया।

मकबूल की हालत स्थिर बताई जा रही है। मरने वालों में मकबूल की पत्नी शमीमा व पुत्र साब्जार तथा दो भाई जाहिद अहमद अहंगर व उमर अहमद अहंगर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें