जिले में चक्का द बाग की राह-ए-मिलन सोमवार को एक बार फिर खोली गई। यहां से अपनों से मिल कर और अपनों से मिलने के लिए 43 भारत-पीओके नागरिक आर-पार हुए। इस मौके पर पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम जहां से पुंछ-रावलाकोट बस चलती है, वहां पर आंखें छलक आईं।
दोपहर करीब 12.55 बजे राह-ए-मिलन खोली गई, तो सबसे पहले पुंछ-रावलाकोट बस में सवार होकर 14 लोग पीओके गए। इनमें चार भारतीय नागरिक पीओके में बसे रिश्तेदारों से मिलने पहली बार उस पार गए, जबकि 10 पीओके नागरिक भारत में रिश्तेदारों के पास एक महीना गुजार कर लौटे।
वहीं पीओके से रावलाकोट-पुंछ बस में सवार होकर 15 लोग चक्का द बाग की राह-ए-मिलन पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचे। इनमें 23 नागरिक पहली बार भारत में बसे रिश्तेदारों से मिलने आए, जबकि छह भारतीय नागरिक पीओके में बसे रिश्तेदारों के पास एक महीना गुजार कर लौटे।