फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाशरी टनल में टकराए दो वाहन, चार यात्री गंभीर रूप से घायल

Wed, 22 Nov 2017 10:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
Nashri Tunnel - फोटो : file photo
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच बने नाशरी टनल में दो वाहनों की भिड़ंत में चार यात्री घायल हो गए। सभी को स्थानीय सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

बुधवार को जम्मू से नाशरी की तरफ जा रहे दो वाहन टनल के बीच करीब चार किलोमीटर के पास टकरा गए। वाहनों में एक बस और स्विफ्ट कार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन एक ही तरफ ही जा रहे थे।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी घायलों को चिनैनी नाशरी टनल की एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। घायलों में मगर सिंह (46) निवासी खलैनी डोडा, शाम लाल (63) व स्नेहलता (64) निवासी खलैनी डोडा व बबली गुप्ता (58) निवासी उधमपुर शामिल है । चिनैनी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है । 
विज्ञापन
Trending Videos

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम

चिनैनी नाशरी टनल के बीच हुए हादसे के बाद टनल के पास जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद यात्रियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा।
टनल में करीब चार किलोमीटर पर हुए हादसे के बाद टनल के पास जाम स्थिति उत्पन्न हो गई जिसके बाद जाम चिनैनी के मोटर शेड तक लग गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौके पर वाहन फंसे रहे। पुलिस ने बमुश्किल यातायात सुचारु करवाया। 
विज्ञापन

स्पीड लिमिट पर नहीं लग रही लगाम

टनल के बीच कई वाहनों की स्पीड लिमिट 50 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक होती है। टनल के अंदर नाशरी की तरफ  धूल चालकों को परेशान करती है। चिनैनी नाशरी टनल की लंबाई करीब नौ किलोमीटर है।
कई छोटे वाहन जब टनल के अंदर जाते है तो चालक घड़ी पर नजर रखे रहते हैं। बुधवार को जब शुरू से आखिरी तक टनल के अंदर वाहन गुजरने के दौरान धूल उड़ने से चालकों को परेशानी होती रही।
इसके कई गाड़ियां ऐसी थी जिनकी स्पीड लिमट 50 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। वही स्थानीय लोगों ने कहा कि एक तो स्पीड लिमिट पर ध्यान देने की जरूरत है। गौरतलब है कि जब टनल खुला था तो स्पीड लिमिट पर काफी तवज्जो दी जाती थी लेकिन अब बीच बीच में ही ऐसा देखने को मिलता है ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें