फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कश्मीर में चार और राजोरी में दो नए मामले, संख्या 20 पहुंची

Sat, 28 Mar 2020 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

  • प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।
  • शुक्रवार को श्रीनगर में चार और राजोरी में दो नए पाजिटिव मामले सामने आए।
विज्ञापन
एहतियात के बाद भी बढ़ रहे हैं मरीज... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को श्रीनगर में चार और राजोरी में दो नए पाजिटिव मामले सामने आए। जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल से बताया कि कश्मीर में पाजिटिव मिले मरीजों में से दो की ट्रैवल हिस्ट्री विदेश की है जबकि दो जम्मू-कश्मीर से बाहर धार्मिक मंडली के साथ ट्रैवल कर रहे थे। इसके साथ प्रदेश में यह आंकड़ा 20 तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन


राजोरी में मिले दो पाजिटिव में एक श्रीनगर में कोरोना से मरने वाले बुजुर्ग मौलवी, जबकि दूसरा वीरवार को पाजिटिव पाए गए सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक चिकित्सक के संपर्क में था। लद्दाख में अब तक 13 लोग पाजिटिव हुए हैं। राजोरी के मंजाकोट में सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक डाक्टर को एक दिन पहले पाजिटिव पाए जाने के बाद शुक्रवार को यहां कर्फ्यू लगा दिया गया। इस डॉक्टर के संपर्क में आए पांच परिजनों समेत 29 लोगों को फिलहाल क्वारंटीन किया गया है।

कोरोना से श्रीनगर के हैदरपोरा निवासी जिस मरीज की मौत वीरवार को हुई थी, उसके संपर्क में आने वाले सोपोर के दो डाक्टरों के जांच नमूने निगेटिव आने से राहत मिली है। कोरोना वायरस से निपटने में डाक्टरों की कमी न हो इसके लिए एनएचएम के माध्यम से एमबीबीएस डाक्टरों से आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती संबंधी जानकारी एनएचएम की वेबसाइट पर दी गई है। इसमें आवेदनकर्ताओं को आवेदन से पहले फोन करने को कहा गया है, ताकि भर्ती प्रक्रिया में सामाजिक दूरी का पालन किया जाए।
विज्ञापन


इस बीच कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में तीसरे दिन शुक्रवार को भी लखनपुर से लद्दाख तक लॉकडाउन रखा गया। आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रखे गए। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जगह-जगह नाके लगाकर गैर जरूरी आवाजाही को रोका गया। कई जगहों पर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने सख्ती दिखाई। कई जिलों में दवा की दुकानों की छोड़कर अन्य आवश्यक वस्तुओं के प्रतिष्ठान बंद रखे गए हैं। 

जम्मू-कश्मीर में 281 नए संदिग्ध मामले
जम्मू। जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को 281 संदिग्ध मरीजों को निगरानी में लिया गया। अब तक संदिग्धों के संपर्क में आए 5763 यात्री और व्यक्ति निगरानी में लिए जा चुके हैं। इसमें 3136 लोगों को घर और 169 को अस्पताल में क्वारंटीन करने के अलावा 1877 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया है। इसमें 581 लोगों ने 28 दिन की सर्विलांस निगरानी पूरी कर ली है। कुल 423 मामलों में 400 के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जम्मू-कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस के 18 पाजिटिव मामले आ चुके हैं। इसमें 16 एक्टिव हैं और एक रिकवर किया गया है, जबकि एक मामले में मौत हुई है। पांच मामलों की अभी रिपोर्ट आना बाकी है।

जम्मू-सांबा में तीन कोविड अस्पताल बने
जम्मू। कोरोना वायरस से बचाव की तैयारी को देखते हुए जम्मू के साइकाइटरी और सीडी अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया गया है। दोनों अस्पतालों के मरीजों को जीएमसी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इसके साथ ही सांबा के जिला अस्पताल को भी कोविड अस्पताल घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें