फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से आए चार और कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। उधमपुर और रामबन जिले में वीरवार को चार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। तीन मामले रामबन में आए हैं, जबकि उधमपुर में एक मामला सामने आया है। उधमुपर में पॉजिविट पाया गया श्रमिक है, जोकि 11 मई को दिल्ली से उधमपुर लौटा था और इसको जवाहर नवोदय विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन

देश के विभिन्न हिस्सों से बसों का सफर कर लौटे कुछ श्रमिकों व छात्र, छात्राओं की रिपोर्ट अब पॉजिटिव आने लगी है। वीरवार को रामबन से तीन और उधमपुर से एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। रामबन में पॉजिटिव तीन लोगों में एक छात्र व छात्रा है। हालांकि, इन चारों को अपने जिले में पहुंचते ही क्वारंटीन कर लिया गया था। 11 मई को देश के विभिन्न हिस्सों से 562 श्रमिक, छात्र व छात्राएं उधमपुर और रामबन में लौटे थे। इन सबके कोरोना टेस्ट टिकरी में किए गए थे। वीरवार को इनकी रिपोर्ट आई तो चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें तीन रामबन जिले के हैं और एक उधमपुर जिले का है।
रामबन में पॉजिटिव पाई गई छात्रा रामबन शहर की है, जबकि एक छात्र रामसू इलाके का रहना है। तीसरा श्रमिक है और वह छंबलवास इलाके का रहने वाला है। जब स्वास्थ्य विभाग को इन तीनों के पॉजिटिव होने की सूचना मिली तो तुरंत एंबुलेंस में बिठा कर जम्मू में भेज दिया गया। वहीं उधमपुर में पॉजिविट पाया गया श्रमिक लाटी तहसील का रहने वाला है। वह दिल्ली में काम करता था और 11 मई को उधमपुर पहुंचने पर जवाहर नवोदय विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। शाम को एंबुलेंस में बिठाकर श्रमिक को भी जम्मू भेज दिया गया। अब उधमपुर में पॉजिटिव मामलों की संख्या 23 हो गई है। इनमें एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 19 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें