फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चार और आरोपी गिरफ्तार अब तक 8 लोग पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कालाकोट सब-डिवीजन के धर्मसाल थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने वीरवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले भी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अब तक कुल आठ आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। हालांकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना का संज्ञान लेते हुए 11 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। वीरवार को पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें कशिश वर्मा उर्फ माणिक पुत्र कौशल कुमार, पारुल शर्मा उर्फ अभिषेक पुत्र सुशील कुमार (दोनों निवासी जाबा हंजाना नौशेरा), राकेश कुमार पुत्र गयान चंद निवासी हमीरपुर हिमाचल प्रदेश और सुमित कुमार पुत्र देव राज निवासी धांगड़ धर्मसाल शामिल हैं। इससे पहले पुलिस ने त्रिदेव, कुलबीर सिंह, ऋतिक शर्मा और करण कुमार को गिरफ्तार किया था।
पीड़िता के अभिभावकों ने धर्मसाल पुलिस थाने में 20 अगस्त को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ 11 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि फरार अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें