फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा: जैश के चार आतंकी एयरफोर्स और सीआरपीएफ पर हमले की फिराक में, सुरक्षा एजेंसियों को किया गया अलर्ट

Tue, 23 Nov 2021 12:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

खुफिया एजेंसियों ने चार आतंकियों के बारे में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया है। इन आतंकियों को यह भी कहा गया है कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल किसी बंकर में हों तो फायरिंग न करें।
विज्ञापन
सुरक्षा बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी सीआरपीएफ कैंप, एयरफोर्स और एसओजी पर बड़ा हमला करने की फिराक में हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने चार आतंकियों की पहचान की है, जो इस तरह की साजिश रच रहे हैं। इन आतंकियों को पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों ने दो तरह से हमला करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खुफिया एजेंसियों ने इसे लेकर सुरक्षाबलों को अलर्ट भी किया है। बताया गया है कि इन आतंकियों के पास बड़े स्तर पर हथियार हैं और ये सीआरपीएफ और एयरफोर्स को निशाना बनाना चाहते हैं। इससे पहले इसी तरह की जानकारी 11 जून, 2021  को भी मिली थी। इसके बाद सीआरपीएफ पर श्रीनगर में ग्रेनेड हमला हुआ।

सुरक्षाबलों ने इन आतंकियों के हमला करने के दो तरीके पहचाने हैं। पहला तब जब सुरक्षाबल यह प्रयास कर रहे थे कि इनकी गोलियों से बचा जाए, तब आतंकी पुलिस और सीआरपीएफ के हथियार ले जा रहे थे। दूसरी बार तब जब इन पर फायरिंग की गई तो ये लोग हथियार छीनने की कोशिश नहीं कर रहे थे। 
विज्ञापन


इन आतंकियों को यह भी कहा गया है कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल किसी बंकर में हों तो फायरिंग न करें। आतंकियों की इस रणनीति से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये लोग सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई की रणनीति से पूरी तरह से परिचित हैं। इसे देखकर ही वे हमला कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें