जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। हादसा भल्ला क्षेत्र के शेनाई के पास हुआ यात्रियों को लेकर जा रहा एक वाहन अचानक पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोगों की पहचान भद्रवाह के गोथा निवासी 35 वर्षीय आशिक हुसैन, भल्ला के ब्रास्सू निवासी 48 वर्षीय मोहम्मद जावेद, उनकी 46 वर्षीय पत्नी रूबीना बेगम और भद्रवाह निवासी 35 वर्षीय इंशा के रूप में हुई है। आशिक हुसैन, गुलाम रसूल के बेटे हैं, जबकि मोहम्मद जावेद, तालिब हुसैन के बेटे हैं। इंशा, राशिद अहमद की पत्नी हैं। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।