जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पुंछ और राजौरी जिलों के लिए शनिवार को 400 अतिरिक्त व्यक्तिगत बंकरों को मंजूरी दी। पिछले पांच दिनों में इन दोनों जिलों में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी की गई है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया, सीमा पार से भारी गोलाबारी को देखते हुए सरकार ने पुंछ और राजौरी जिलों के 200-200 अतिरिक्त व्यक्तिगत बंकारों को मंजूरी दी है।
प्रशासन ने इन बंकरों का तेजी से निर्माण सुनिश्चित करने का अधिकारियों को निर्देश दिया और कहा कि इस बाबत कोष ग्रामीण विकास विभाग के जरिए संबंधित उपायुक्तों के पास हेागा।
प्रवक्ता ने बताया, निर्धारित विनिर्देशों के मुताबिक ये बंकर अगले एक महीने में बना दिए जाएंगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि सीमा पार से होने वाली गोलाबारी के दौरान बंकर काफी प्रभावी होते हैं। यह गोलाबारी के दौरान सरहदी इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान मुहैया कराते हैं।