फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरमंडल में यात्री शेड से चार पंखे चोरी, नई लाइटें और फ्रिज का ट्रांसफार्मर भी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों खर्च कर विकसित हो रहे तीर्थ स्थल पर चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष
विज्ञापन

डीसी और एसएसपी से चोरों की गिरफ्तारी और सामान बरामद कराने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी पुरमंडल में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामले में तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए पैसेंजर शेड से चार सीलिंग पंखे चोरी हो गए। इसके अलावा हाल ही में स्थापित की गई सजावटी ग्लोब लाइटें भी या तो चोरी हो चुकी हैं या फिर खराब हो गई हैं। लगातार हो रही वारदात से लोगों में रोष व्याप्त है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले ही करोड़ों रुपये की लागत से मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग का निर्माण कराया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा और क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से पूरे मार्ग पर आधुनिक ग्लोब लाइटें भी लगाई गई थीं। लेकिन इनमें से कई लाइटें एक-दो महीने के भीतर ही खराब हो गई हैं, जबकि कुछ लाइटें चोरी हो चुकी हैं। लोगों का आरोप है कि लाइटों की गुणवत्ता भी बेहद खराब है, जिसके कारण सरकारी धन की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि एक दानी सज्जन द्वारा श्रद्धालुओं और राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक फ्रिज भी लगाया गया था। लेकिन असामाजिक तत्व फ्रिज का ट्रांसफार्मर भी चोरी कर ले गए, जिसके कारण फ्रिज बंद पड़ा है और श्रद्धालुओं को पीने का ठंडा पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरमंडल में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदात से लोगों में असुरक्षा की भावना है। यदि समय रहते इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो धार्मिक नगरी की छवि प्रभावित होगी और श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

डीसी और एसएसपी से हस्तक्षेप की मांग
क्षेत्रवासियों ने जिला विकास आयुक्त आयुषी सुदान तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा से मांग की है कि पुरमंडल में हो रही लगातार चोरियों की गंभीरता से जांच कराई जाए। चोरी हुए सामान को शीघ्र बरामद किया जाए, दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें