फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना से पहली बार एक ही दिन में चार की मौत 

Sun, 07 Jun 2020 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
demo pic - फोटो : AP
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण से मौतों की संख्या बढ़ने लगी है। कोरोना संकट के बीच पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में चार और मरीजों ने दम तोड़ दिया। पहली बार एक ही दिन में चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। अब तक कोरोना से प्रदेश में कुल 41 पीड़ित जान गंवा चुके हैं। इसमें 35 कश्मीर संभाग के हैं।

विज्ञापन


इस बीच शनिवार को प्रदेश में सुरक्षा बलों के आठ जवानों समेत 143 नए मामले सामने आए हैं। इसमें जम्मू संभाग के 43 और कश्मीर संभाग के 100 मामले हैं। प्रदेश में कुल पॉजिटिव 3,468 मामलों में से 2,302 सक्रिय हैं। जम्मू संभाग में 656 और कश्मीर संभाग में 1,646 मामले सक्रिय हैं। 
शनिवार को जम्मू संभाग के जम्मू जिले के मीरां साहिब निवासी 62 साल की महिला की जीएमसी, जम्मू में मौत हो गई। 

महिला को 25 मई को गंभीर हालत में जीएमसी में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। जम्मू संभाग में यह छठी मौत है। महिला का मीरां साहिब के इंदिरा नगर में बिलोल नाले के किनारे अंतिम संस्कार किया गया। इसके लिए स्थानीय लोगों को पहले ही विश्वास में ले लिया गया था। इससे पहले जम्मू में दो कोविड संक्रमित मौतों पर शवों के अंतिम संस्कार को लेकर बवाल हुआ था। 
विज्ञापन


उधर, श्रीनगर संभाग में शोपियां निवासी 70 साल और हंदवाड़ा के 72 साल के एक व्यक्ति के अलावा श्रीनगर के एक बुजुर्ग की जान चली गई। शोपियां निवासी को शनिवार सुबह ही सीडी अस्पताल, श्रीनगर में शिफ्ट किया गया था।

जम्मू संभाग के नए मामलों में सबसे ज्यादा कठुआ में 11, जम्मू 10, उधमपुर 6, रामबन और राजोरी 4-4, पुंछ 3, सांबा और रियासी 2-2 और डोडा में एक व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आया है। वहीं, कश्मीर संभाग के शोपियां में सर्वाधिक 64, बांदीपोरा 14, बारामुला 9, बडगाम 4,  श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम से 3-3 मामले मिले हैं। 

40 और ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से मिली छुट्टी 
शनिवार को कोरोना के 40 और मरीजों को अस्पतालों से घर भेज दिया गया। इनमें जम्मू संभाग से 15 और कश्मीर संभाग के 25 मरीज शामिल हैं। सीडी अस्पताल, जम्मू से अब तक 106 कोविड संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें