फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू बस स्टैंड ग्रेनेड हमला: आतंकी चार दिन की रिमांड पर ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर भेजा गया

Sat, 09 Mar 2019 01:32 AM IST
Pranjal Dixit ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
इनसेट में ग्रेनेड हमला करने वाला आरोपी यासिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बस स्टैंड पर हमला करने वाले आतंकी यासिर जावेद भट्ट को चार दिन की रिमांड दी गई हैं। शुक्रवार को पुलिस की तरफ से उसे जम्मू की द्वितीय मुंसिफ कोर्ट में पेश किया गया। मुंसिफ मधु शर्मा ने आतंकी को चार दिन की पुलिस रिमांड दी है। 

विज्ञापन


पुलिस का आतंक विरोधी दल आतंकी से पूछताछ कर रहा है। आतंकी को पूछताछ के लिए ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर भी भेज दिया गया है। यहां पर पुलिस के कई सीनियर अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। आतंकी के जरिए जम्मू में चलने वाले हिजबुल मुजाहिदीन के नेटवर्क का भी भंडाफोड़ हो सकता है।

वहीं पिछले एक साल में बस स्टैंड पर दो बार ग्रेनेड हमले हो चुके हैं। पकड़े गए आतंकी से होने वाली पूछताछ में दोनों हमलों की कडि़यां जोरी जा रही हैं। क्योंकि दोनों हमले करने वाले अब तक नहीं पकड़े गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें