फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 लद्दाख महोत्सव के उद्घाटन पर बोले राज्यपाल, खुले रोजगार और विकास के नए दरवाजे

Mon, 02 Sep 2019 02:55 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सत्यपाल मलिक (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को लेह के पोलो ग्राउंड में चार दिवसीय लद्दाख महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यपाल ने लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिलने पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि लद्दाख का सौंदर्य, संस्कृति, परंपराओं, भाषा और विरासत को केंद्र शासित प्रदेश में और बेहतर तरीके से संरक्षित रखा जा सकेगा।

विज्ञापन

 
राज्यपाल ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिलने से लद्दाख में रोजगार और विकास के नए दरवाजे खुल गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने लद्दाख के लोगों की जन आकांक्षाओं को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वह भी महात्मा बुद्ध के दर्शन को मानते हैं और इससे शांति प्राप्त की जा सकती है।
 
राज्यपाल ने यह भी कहा कि वह और उनका प्रशासन लद्दाख के विकास के लिए हमेशा कार्य करेगा और जब वह राज्यपाल नहीं रहेंगे तब भी वह लद्दाख के गुडविल एंबेसडर के तौर पर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने लद्दाख में पर्यटकों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आनंदमय दौरे की कामना भी की।
विज्ञापन


इस अवसर पर सांसद जम्यांग सीरिंग नामग्याल ने केंद्र सरकार का लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा देने के लिए आभार जताते हुए राज्यपाल और उनके प्रशासन की तरफ से जन आकांक्षाओं को पूरा करने की तरफ किए गए कार्य पर धन्यवाद भी दिया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी काउंसलर ग्याल पी वांग्याल, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, मंडलायुक्त सौगात विस्वास, जिला उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें