रियासी। मोटर व्हीक्ल विभाग की तरफ से रियासी में चार दिवसीय फिटनेस मेले का आगाज हुआ। यह मेला 19 फरवरी तक जारी रहेगा।
एआरटीओ राजेश गुप्ता ने बताया कि पहले सप्ताह के सिर्फ एक दिन ही वाहनों की फिटनेस की जांच की जाती थी। इस दौरान सभी वाहनों की जांच कर पाना संभव नहीं था। अब नए आदेश के तहत इस सप्ताह चार दिवसीय मेले का आयोजन कर वाहनों की जांची जाएगी। इसमें जिले में रहनेे वाला कोई भी व्यक्ति वाहनों की फिटनेस जांच करवा सकता है।
इस के लिए जरूरी औपचारिकता निभा कर वाहन को मिनी सचिवालय कार्यालय में लाना होगा। सोमवार को भी रियासी के साथ ही कटड़ा, माहौर व पौनी से आए वाहनों की फिटनेस की जांच की गई। इस दौराना एमवीडी इंस्पेक्टर सीएस बलोरिया भी मौजूद रहे।