फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: हिंसा से निपटने के लिए एयरलिफ्ट कर भेजी गईं CRPF की चार कंपनियां

Mon, 18 Apr 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
घाटी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त - फोटो : PTI
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में पिछले पांच दिनों से हिंसक प्रदर्शन और हालात बिगड़ने पर सीआरपीएफ की अतिरिक्त कंपनियां श्रीनगर भेजी गईं हैं। केंद्र सरकार ने एक दिन पहले अर्द्धसैनिक बलों की 36 अतिरिक्त कंपनियां भेजने के निर्देश जारी किए थे। मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार में तैनात सीआरपीएफ की चार कंपनियों को एयर लिफ्ट कर श्रीनगर भेजा गया है।
विज्ञापन


यह वही कंपनियां हैं, जिन्हें पहले हरियाणा में जाट आंदोलन के लिए भेजा गया था। उसके बाद उन्हें हरिद्वार में तैनात किया गया था। अब इन चारों कंपनियों को रविवार को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर भेजा गया है। हंदवाड़ा में स्कूली छात्रा के साथ सैन्य कर्मी द्वारा छेड़छाड़ किए जाने के आरोप लगने के बाद कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर बवाल मचा है।

कई स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों पर हमले के बाद चली गोली में पांच लोग मारे गए। हालांकि छात्रा ने सीजेएम के समक्ष दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसके साथ किसी सैन्य कर्मी ने नहीं, बल्कि दो स्थानीय युवकों ने छेड़छाड़ की थी। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर पहुंची चारों कंपनियों को तत्काल अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।  उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। शनिवार को डायरेक्टर जनरल (कोआर्डिनेशन) एसके मिश्रा ने पुलिस हेडक्वार्टर जम्मू में उच्च पुलिस अधिकारियोें के साथ बैठक कर सुरक्षा की समीक्षा की थी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें