फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को बंधक बनाकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, चार बाइक सवार युवकों ने घटना को दिया अंजाम

Wed, 22 May 2019 03:50 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

एक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार नवदंपती को रोककर चार बाइक सवारों ने पति को बंधक बना लिया और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गए। घटना अखनूर के चौकी चौरा क्षेत्र में रात 11 बजे की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम ने मौका ए वारदात का दौरा कर मामले की जांच के लिए जरूरी सबूत जुटाए हैं।  

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पति के साथ सोमवार को चौकी चौरा क्षेत्र के वसवा गांव में आयोजित बिरादरी की वार्षिक मेल में भाग लेने गई थी। वहां से बाइक पर लौट रही थी। तभी गांव से कुछ दूरी पर ही चार बाइक सवार युवक उनकी बाइक के सामने आ गए। दो ने पति को तेजधार हथियार की नोक पर बंधक बना लिया और उसे जबरन  झाड़ियों में ले जाकर सभी ने दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि रास्ता सुनसान था। वह काफी देर तक चीखती रही, लेकिन कोई भी मदद करने के लिए नहीं पहुंचा। 

थाना प्रभारी, अखनूर संजीव गुप्ता ने बताया कि, धारा 376 और 104 के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। महिला का मेडिकल कराया गया है। इसकी अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें