फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसर में मनाया नौसेना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एनसीसी निदेशालय के तत्वावधान में एनसीसी नेवल यूनिट ने मानसर झील में नौसेना दिवस मनाया। यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुआ है। इसमें नौसेना के एनसीसी कैडेट्स ने मानसर झील में नाव चलाने और नौकायन दौड़ में भाग लिया। साथ ही नगरोटा कैंपिंग ग्राउंड के एनसीसी कैडेट्स ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ब्रिगेडियर आरएस धैया ने मेधावी कैडेट्स और नौसेना कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने राष्ट्रीय कैडेट्स को मेहनत कर देश सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। सनद रहे कि 1971 के युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना की शानदार जीत को चिह्नित करने के लिए हर साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन 1971 में भारतीय नौसेना के जहाजों ने कराची हार्बर पर हमला कर कई पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों को नष्ट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें