फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई से पहले दुरुस्त होगा तवी का चौथा पुल

Tue, 17 Mar 2015 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले हुई जोरदार बारिश ने तवी पर बनाया अस्थायी पुल  क्षतिग्रस्त हो गया। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इससे पहले पिछलेसाल सितंबर में आई बाढ़ से तवी का चौथा पुल, बरजाला चक का पुल, पुंछ, बुद्दल के पुल क्षतिग्रस्त हुए थे।
विज्ञापन


बरजाला चक में पुल अभी तक नहीं बन पाया। सेना की ओर से यहां पर अस्थायी पुल तैयार किया गया था, लेकिन बारिश की वजह से यह फिर बह गया। इससे 50 गांवों का संपर्क टूट गया है। राजोरी के बुद्दल में अंस नदी पर बना पुल भी सितंबर की बाढ़ में बह गया था।

इसके बाद सेना ने अस्थायी पुल बनाया था, लेकिन अभी नया पुल नहीं बना। पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर अब्दुल मजीद वानी का कहना है कि तवी पर बनाए पुल को जून-जुलाई से पहले दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


छोटे-छोटे रास्तों से कटा संपर्क
सितंबर की बाढ़ से पहाड़ी जिलों में छोटे-छोटे रास्ते और पुल बाढ़ से बह गए थे। इसके बाद अस्थायी ढांचा लोगों ने तैयार किया। अब फिर से हुई बारिश से यह ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें