रियासत की सत्ता संभालने के तीसरे ही दिन मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पुलिस महानिदेशक को पूर्व और जेल से छूटे आतंकियों के पुनर्वास के लिए पुख्ता योजना बनाने के निर्देश जारी किए। पहली समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी राजनीतिक मामलों के बंदियों को रिहा करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए भी पुलिस महानिदेशक को आदेश जारी किए।
मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक के दौरान कहा कि आत्म समर्पण कर चुके और जेलों से सजा काट कर रिहा हुआ आतंकियों को मुख्यधारा में लौटने का मौका दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा को पुलिस विभाग में संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए सही लोगों को अहमद जिम्मेदारियां सौंपने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने लोगों को उनके काम और कौशल प्रदर्शन के लिहाज से भूमिकाएं देने की बात कही। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्य से बहार हेल्पलाइन और कालसेंटर स्थापित करने के भी निर्देश दिए ताकि प्रदेश के बाहर रह रहे लोगों की मदद की जा सके।