फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूर्व सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 14 Jun 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ में शुक्रवार को सैनिक समाज सभा की तरफ से बैठक की गई। ऑप्रेशन सिंदूर के बाद सैनिक समाज सभा की यह पहली बैठक है। मई माह की बैठक हालात सामान्य नहीं होने की वजह से नहीं हो पाई थी। ये बातें सभा के अध्यक्ष रिटायर्ड कैप्टन सुखदेव सिंह ने कही। इस मौके पर ऑपरेशन सिंदूर के बलिदानियों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने बलिदानी सुनील कुमार निवासी तरेवा को श्रद्धांजलि दी, जो सेना की चार जैकलाई में तैनात थे और ऑप्रेशन सिंदूर के दौरान एक अन्य जवान के साथ बलिदान हो गए थे। बैठक में आपसी एकता बनाए रखने पर भी बातचीत की। सूरम सिंह ने कहा कि ज्यौड़ियां से लेकर पलांवाला रंजीत गेट तक सड़क का चौड़ीकरण का काम अप्रैल माह में शुरू होने वाला था, लेकिन लगता है कि निर्माण कार्य फिर से ठंडे बस्ते में चला गया है। बैठक में कर्नल शाम सिंह, सभा के सचिव सूबेदार मेजर शाम सिंह, कैप्टन रंजीत सिंह, बलवान सिंह, स्वर्ण चंद, सुखदेव सिंह, सीडी शर्मा, सुखदेव मन्हास, सूरज सिंह भाऊ, बंसी लाल चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें