बांदीपोरा के पूर्व विधायक उस्मान मजीद ने रविवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि त्यागपत्र सोमवार को पार्टी नेतृत्व को भेज दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने अनुच्छेद 370 हटने के बाद रविवार को पहला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया।
इसमें उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और इसे भारत से कोई अलग नहीं कर सकता। कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक नई पार्टी जल्द ही अस्तित्व में आएगी।
छह महीने बाद आयोजित सम्मेलन में उन्होंने क्षेत्रीय दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि नेकां व पीडीपी ने सेल्फ रूल तथा ऑटोनॉमी के आधार पर लोगों को गुमराह किया।
कश्मीर में इनकी वजह से ही लोग प्रभावित हुए। कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी की वजह से पिछले 70 साल से कश्मीर की जनता भुगत रही है।