नौशेरा में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेंशन के सदस्य पौधारोपण करते हुए
नौशेरा। संत निरंकार चैरिटेबल फाउंडेशन ब्रांच नौशेरा ने झांगड़ चौक से जागरूकता रैली निकलकर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया। यह रैली एडीसी कार्यालय तक निकाली गई, जिसमें चौकी, झंगड़ लाम नारिया के सेवादार शामिल हुए। बच्चों ने हाथों में बैनर लेकर पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। एडीसी सुखदेव सिंह सम्याल, एसडीपीओ बृजेश ने पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान तहसील हेडक्वार्टर, उपजिला अस्पताल, सब जज कोर्ट में पौधे लगाए और सफाई की। इस मौके पर मोहिंद्र, तीर्थ राम, खेमराज, डॉ. चंद्र प्रकाश, म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र शर्मा सहित पार्षद भी उपस्थित थे।