फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पर भिड़े बाप-बेटी: पिता के आरोपों पर भड़कीं जेएनयू की पूर्व छात्र नेता शेहला, बताया-अत्याचारी

Tue, 01 Dec 2020 09:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
शेहला रशीद और पिता अब्दुल आर शोहरा - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
विज्ञापन
जेएनयू छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद और उनके पिता अब्दुल आर. शोरा के बीच घमासान की स्थिति है। जहां पिता शोरा ने बेटी पर कश्मीर को लेकर देश विरोधी गतिविधियां करने व अलगाववादियों से धन लेने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है, वहीं बेटी शेहला ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह घरेलू हिंसा करने और पत्नी को पीटने वाला इंसान है। उनके इस व्यवहार के खिलाफ हम चुप नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


बता दें, शोरा ने सोमवार को अपनी बेटी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। उधर शहला ने पिता के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। यह भी कहा कि घरेलू हिंसा के मामले में हमारी शिकायत के बाद कोर्ट ने पिता के घर में प्रवेश पर रोक लगाई है। शेहला रशीद ने 17 नवंबर का कोर्ट का आदेश भी ट्विटर पर शेयर किया है।

पिता बोले, हुर्रियत जैसी तंजीम खड़ी करना चाहती है शेहला
आपको बता दें कि शेहला रशीद के पिता अब्दुल रशीद शोरा ने सोमवार को जम्मू में पुलिस महानिदेशक को भेजे शिकायत पत्र की प्रति दिखाते हुए कहा कि उनकी बेटी शेहला आईएएस के टॉपर रहे शाह फैसल के साथ मिलकर कश्मीर में हुर्रियत जैसी नई तंजीम खड़ी करना चाहती थी। 
विज्ञापन


बताया जान को खतरा
शोरा ने आरोप लगाया कि शेहला की कश्मीरी युवाओं को बरगला कर अलगाववाद के साथ जोड़ने की मंशा थी। पिता ने आरोप लगाया है कि शेहला, उसकी मां व उनके बॉडीगार्ड से मुझे जान का खतरा है। शोरा ने कहा कि घर पर शेहला कैसी गतिविधियां चला रही है, इसकी जांच कराई जानी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

पहले सीपीआईएम में थी शेहला
सोमवार को जम्मू प्रेस क्लब पहुंचे अब्दुल रशीद शोरा ने कहा कि शेहला पहले राष्ट्रीय पार्टी सीपीआईएम में थी। जब उसने मुख्यधारा की सियासत छोड़ कश्मीर आधारित दल बनाने की सोची तो वे माजरा समझने लगे। 

शाह फैसल से मिलकर तैयार किया खाका
शोरा ने आरोप लगाया कि आईएएस पद से इस्तीफा दे चुके  शाह फैसल जब छुट्टी लेकर अमेरिका गए थे, उसी दौरान शेहला और फैसल ने मिलकर कश्मीर में हुर्रियत जैसी नई तंजीम खड़ी करने का खाका तैयार किया।

विरोध किया तो मुकदमा दर्ज कराया
शोरा ने कहा ‘पिता के तौर पर जब मैंने शेहला के इस कदम का विरोध किया तो शेहला ने बहन और मां के साथ मिलकर मुझ पर घरेलू हिंसा का मुकदमा करवा दिया।’ उन्होंने कहा कि अब उनकी जान को खतरा है, जिसे लेकर उन्होंने डीजीपी को शिकायत पत्र भेज दिया है।'

अब्दुल शोरा ने कहा कि शेहला ने इस पार्टी का गठन तब किया जब वह अमेरिका गई। उनके सारे फंड देश विरोधी ताकतों से आते हैं। कोई भी राष्ट्रीय दल उन्हें फंड नहीं देगा। अपने लिए सुरक्षा मांगने के साथ-साथ, मैंने डीजी साहब से उसके फंड के स्रोतों की जांच करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें