फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़, डोडा और रामबन में फिर पनप रहा आतंकवाद, इस ऑफिसर की तैनाती लाएगी बदलाव

Tue, 16 Jul 2019 03:20 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फारूक खान - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में चिनाब घाटी के तीन जिलों किश्तवाड़, डोडा और रामबन में आतंकवाद दोबारा पनपने लगा है। खुद पुलिस का कहना है कि चिनाब घाटी में इस समय एक दर्जन के आसपास आतंकी सक्रिय हैं। इनका सिर कुचलने के लिए राज्य पुलिस अपने स्पेशल आपरेशन ग्रुप को चिनाब घाटी में पूरी ताकत से ला रही है। 

विज्ञापन


इस दिशा में कदम उठाते हुए एसओजी के कई पूर्व अधिकारियों और कर्मियों को चिनाब घाटी ले जाने की योजना है। ऐसे में पूर्व आईपीएस अधिकारी फारूक खान के राज्यपाल के सलाहकार बनने से एसओजी को और मजबूती मिलेगी। 

सूत्रों का कहना है कि पुलिस धीरे-धीरे अपने पुराने एसओजी के चुनिंदा लोगों को चिनाब घाटी में ट्रांसफर करेगी। ताकि वहां पर मौजूद आतंकियों के नेटवर्क को दोबारा ध्वस्त किया जा सके। फारूक खान के वक्त एसओजी ने सेना के साथ मिलकर चिनाब घाटी से आतंकियों का सफाया किया था, लेकिन अब फिर से आतंकी सक्रिय हो गए हैं। 
विज्ञापन


कश्मीर का हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन किश्तवाड़ सहित अन्य जिलों में आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने की कोशिश में है। चिनाब घाटी में बीते तीन साल में एक दर्जन बड़े आतंकी हमले और आतंकी गतिविधियां हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें