फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व आईएएस अफसर फारूक शाह ने शुरू की राजनीतिक पारी

Tue, 26 Feb 2019 05:49 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
फारूक अहमद शाह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

सरकारी नौकरी से एक सप्ताह पहले इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी फारूक अहमद शाह ने सोमवार को नेकां के साथ राजनीतिक पारी की शुरुआत की। नेकां प्रमुख डा. फारूक अब्दुल्ला तथा उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला की मौजूदगी में वे पार्टी में शामिल हुए। माना जा रहा है कि वे टंगमर्ग सीट से विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमा सकते हैं।

विज्ञापन


फारूक ने पूर्व आईएएस अधिकारी का पार्टी की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि नेकां को सार्वजनिक जीवन में शाह के अनुभव से लाभ होगा। उन्हें उम्मीद है कि शाह पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएंगे। 2004 बैच के आईएएस अधिकारी रहे शाह ने 20 फरवरी को इस्तीफा दे दिया था।

इससे पहले आईएएस अधिकारी शाह फैसल नौ जनवरी को सेवा से इस्तीफा दे चुके हैं। वह 2009 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पहले स्थान पर आकर चर्चा के केंद्र में आए थे। उन्होंने सेवा से इस्तीफा देते हुए कहा था कि वह मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टी या अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रें स में फिलहाल शामिल नहीं होंगे लेकिन वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़कर खुश होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें