पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हम और नेशनल कांफ्रेंस उनके साथ गठबंधन में थे तब कभी हमारी साख पर सवाल खड़े नहीं किए गए।
पाकिस्तान के इशारे पर काम करने के भाजपा के आरोप पर उन्होंने कहा कि आधारहीन आरोप से आहत हूं। गौरतलब है कि भाजपा महासचिव राम माधव ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान के इशारे पर कश्मीर की पार्टियों ने निकाय चुनावों का बहिष्कार किया और सरकार के गठन के बारे में भी इशारा उधर से ही आया।
महबूबा ने ट्वीट कर कहा कि मैं हैरान हूं कि भाजपा के महासचिव ऐसे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा किस आधार पर पीडीपी की राष्ट्रीयता पर सवाल उठा रही है।
उनके पास हमारी पार्टी की राष्ट्रीयता को मापने का क्या पैमाना है। उन्होंने कहा कि भारत के बड़ा देश है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सुझावों की जंग होती है। लेकिन इस तरह संस्थान और जनता की मिमिक्री नहीं होनी चाहिए।