फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारेस्ट विभाग के गार्डों का धरना-प्रदर्शन

Fri, 29 Aug 2014 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी के वन विभाग में गार्ड के पद पर कार्य कर रहे गार्डों द्वारा अपनी लंबित मांगों के लिए शुरू किया गया धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। डिवीजन फारेस्ट अधिकारी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे गार्डों ने सरकार पर पक्षपात और भेदभाव का आरोप लगाते हुए जल्द मांगों को पूरा करने के लिए बल दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर गार्ड एसोसिएशन के जिला प्रधान परवेज अहमद मलिक ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से हम अपनी मांगों के लिए सरकार पर दबाव डाल रहे हैं, लेकिन केवल भरोसा ही दिलाया गया है, लेकिन वन विभाग में कार्य कर रहे गार्डों की कोई सुध नहीं ली गई।

पिछले कई वर्षों से गार्डों की प्रमोशन के लिए डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी द्वारा कोई सूची नहीं बनाई गई और न ही किसी को प्रमोशन दी गई। साथ ही विभाग में डेलीवेजर कार्य कर रहे कर्मियों को स्थायी करने के लिए भी सरकार ने कोई घोषणा नहीं की। वेतन में बढ़ोतरी और महीने में ढाई दिन के अतिरिक्त वेतन देने की मांग पर भी सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन


रिस्क अलाउंस भी नहीं दिया जा रहा है। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सरकार हमारी लंबित मांगों पर कोई घोषणा नहीं की तो उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें