फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अवैध लकड़ी तस्करी में संलिप्त ट्रैक्टर को दोमाना पुलिस ने जब्त किया

Wed, 28 May 2025 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। वन संबंधी अपराध के विरुद्ध कार्रवाई में जम्मू पुलिस ने मंगलवार को दोमाना में लकड़ी के अवैध परिवहन में संलिप्त एक ट्रैक्टर को जब्त किया। दोमाना पुलिस थाना की पुलिस पार्टी ने त्वरित कार्रवाई कर एक ट्रैक्टर ट्रॉली जेके02 सीएफ 8317 को रोका। इसे काली खान उर्फ कालू पुत्र नसीब अली निवासी खेरी रायपुर चला रहा था। उसमें लकड़ी भरी हुई थी। निरीक्षण करने पर वाहन में विभिन्न प्रकार की लकड़ी के लट्ठे और टहनियां भरी पाई गईं। इन्हें अवैध रूप से काटकर अनधिकृत बिक्री के लिए रखा गया था। वाहन और उसमें रखी सामग्री को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस स्टेशन दोमाना में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जब्त ट्रैक्टर और लकड़ी को जम्मू-कश्मीर वन अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


अवैध खनन कर रहे दो वाहन जब्त किए गए

दोमाना। अवैध खनन के खिलाफ करवाई कर दोमाना पुलिस ने अवैध खनन और सार्वजनिक संसाधनों से धन कमाने में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। पुलिस दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों जेके 02 डीएफ 3150 और दूसरे जेके 02 डीसी 3009 को हिरासत में लिया। दोनों पर पत्थर लदे थे। वह बिना फॉर्म ए के घूम रहे थे। इन वाहनों को हिरासत में लेने के बाद जिला खनन अधिकारी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें