फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा में शुरू किया तलाशी अभियान, आतंकियों के छिपे होने की आशंका

Tue, 07 Apr 2020 10:36 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना, फाइल फोटो - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

सुरक्षाबलों ने आज यानी कि मंगलवार सुबह उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में तलाशी अभियान शुरू किया है। इस अभियान को सेना की 30 आरआर, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। इलाके में आतंकियों के छिपे होने की आशंका के मद्देनजर यह अभियान चलाया जा रहा है। है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों तलाश में इस अभियान को शुरू किया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले रविवार और सोमवार को कुपवाड़ा जिले में खराब मौसम के बावजूद आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया। इसमें सेना की इलीट फोर्स 4 पैरा भी शामिल हुई। इस दौरान बारिश, घने कोहरे के चलते सेना का हेलिकॉप्टर वहां उतर नहीं पाया था, जिससे जवानों को सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

आतंकी कुपवाड़ा जिले के केरन में 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित दावर नाले में छिपे हुए थे। इधर, तलाश में जुटी सेना की एक टीम आतंकियों के पैरों के निशान ट्रेस करते हुए ऊपर की पहाड़ी पर जा पहुंची। जैसे ही टीम पहाड़ी पर पहुंची वहां खराब मौसम के चलते बर्फ खिसकने से टीम सीधे नाले में जा पहुंची।
विज्ञापन


जहां उनका सामना आतंकियों से हुआ। इस दौरान हुई मुठभेड़ में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। शुरूआत में जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया लेकिन इस दौरान पांच जवान भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस बीच दोबारा शुरू हुई मुठभेड़ में भी दो आतंकियों को मार गिराया गया। इसके बाद बाकी के आतंकियों की तलाश जारी रही। प्राथमिक उपचार के दौरान घायल दो जवानों ने भी दम तोड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक सात आतंकियों के वापस पीओके भागने की खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें