फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः घुसपैठ के लिए आतंकियों ने जंगलों में लगाई आग, बारूदी सुरंगों में विस्फोट

Thu, 15 Oct 2020 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
विज्ञापन
Fire Near Loc
विज्ञापन

सीमा पार से घुसपैठ के लिए आतंकी संगठनों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे जंगलों में आग लगा दी। आग पाकिस्तानी अधिकृत क्षेत्र में लगाई गई जो बुधवार शाम मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट सेक्टर में एलओसी से सटे जंगलों के बड़े हिस्से में भी फैल गई। घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंगों आग की चपेट में आ गई। धमाके  दूर तक सुनाई दिए।      

विज्ञापन


 इस बीच सेना के जवान सतर्क हो गए और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक काबू नहीं पाया गया था। आग से वन संपदा को और जंगली जानवरों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब पांच बजे बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के उस पार पाकिस्तानी अधिकृत क्षेत्र से लगी आग ने नियंत्रण रेखा के इस पार के शटाली चीड़ क्षेत्र के जंगलों को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग आगे बढ़ते हुए माइन फील्ड तक पहुंच गई। इसके बाद माइन फील्ड में बिछाई गई बारूदी सुरंगों में विस्फोट होने लगा। देर रात तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे। 
विज्ञापन


घुसपैठ में नाकाम आतंकी बौखलाहट में
बता दें, इन दिनों जिले में नियंत्रण रेखा के आसपास काफी ऊंची उगी घास सूख रही है। घुसपैठ कराने में नाकाम पाकिस्तानी सेना और आतंकी संगठन जंगलों में आग लगा देते हैं, ताकि आग भारतीय क्षेत्र में बिछाई बारूदी सुरंगों तक पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें