फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः हिंदू-मुस्लिम एकता की अलख जगा रहे अलीगढ़ के राजेश पाठक, आज पहुंचेंगे वैष्णो देवी के दरबार

Thu, 15 Oct 2020 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

  • 19 जनवरी को यूपी से साइकिल पर देश भ्रमण पर निकले हैं
विज्ञापन
राजेश कुमार पाठक... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू-मुस्लिम एकता को बरकरार रखने के इरादे से अलीगढ़ (यूपी) के राजेश कुमार पाठक तीसरी बार साइकिल पर देश भ्रमण पर निकले हैं। बुधवार को जम्मू पहुंचे राजेश कुमार (57) ने बताया कि 19 जनवरी, 2020 को उन्होंने अलीगढ़ में अपने घर से यात्रा शुरू की थी। 

विज्ञापन


वह बिहार,पश्चिम बंगाल, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान से होते हुए यूपी पहुंचे। वहां से पंजाब और अब जम्मू-कश्मीर में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए साइकिल पर ही निकले हैं। इससे पहले वह असम में मां कामाख्या देवी के मंदिर, महाराष्ट्र में शिरडी साईं बाबा के दर पर शीश नवा चुके हैं। यह इनकी तीसरी यात्रा है। 

उनका कहना है कि अब वैष्णो देवी के दर से कन्या कुमारी के लिए चौथी यात्रा शुरू करेंगे। इससे पहले वह 1999 और 2003 में भी यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि घर में पत्नी, दो बेटे और बेटी हैं, जिनकी शादियां हो चुकी हैं। राजेश कुमार का कहना है कि उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए स्वभ्रमण यात्रा शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें