फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खेलगांव नगरोटा में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। नगरोटा के खेल गांव मैदान में मंगलवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हो गया है। टूर्नामेंट का शुभारंभ एसएसपी जम्मू जोगिंदर ने किया। इस अवसर पर एसपी ग्रामीण जम्मू बृजेश शर्मा, प्रिंसिपल सैनिक स्कूल नगरोटा, एसडीपीओ नगरोटा विनोद कुमार, सेना, अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें भाग ले रही हैं। एसएसपी जम्मू ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस सकारात्मक गतिविधियों की तलाश में रहती है और युवाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के आयोजन का मूल उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को तलाशना और कौशल को निखारते हुए नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। पहले मैच की शुरुआत एसएसपी जम्मू जोगिंदर ने शॉट मार कर किया। टूर्नामेंट को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें