फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस को देखते हुए नगर निगम ने बख्शी नगर करवाई फागिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना वायरस के मामले की पुष्टि होने के बाद नगर निगम एक्शन में आ गया है। बुधवार को शहर के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग की गई। बख्शी नगर इलाके में विशेष तौर पर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए अभियान शुरू किया गया है। वायरस को रोकने में फॉगिंग काफी उपयोगी साबित होगी। हालांकि गर्मी के मौसम में मच्छरों के पनपने से पहले फॉगिंग की जाती है, लेकिन वर्तमान में कोरोना वायरस को देखते हुए अभियान को शुरू करवाया है। बख्शीनगर में मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज का इलाज चल रहा है। इसको देखते हुए इलाके में विशेष रूप में फॉगिंग की गई। नगर निगम की आयुक्त अवनी लवासा के निर्देश पर अभियान शुरू किया गया है। सतवारी, सरवाल, भगवती नगर सहित अन्य इलाकों में भी फॉगिंग की जाएगी। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि नगर निगम ने पूरे हालात पर नजर रखी है। जहां पर भी फॉगिंग की जरूरत समझी जाएगी, वहां पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें