फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वजन से कम मिले आटे और तेल के बैग, सुपरवाइजर के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (एफसीएस) विभाग ने राशन व्यवस्था और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए गंगाजल स्थित फ्लोर मिलों में निरीक्षण अभियान चलाया। निदेशक राजेश कुमार सावन के नेतृत्व में टीम ने कई मिलों का दौरा कर उत्पादन और सप्लाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


जांच के दौरान उपकार, महाजन, जम्मू, नेशनल और भगवती फ्लोर मिलों में आटा पिसाई, साफ-सफाई और पैकेजिंग की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान कुछ आटे के बैग तय वजन से कम पाए गए जिस पर निदेशक ने मिल संचालकों को चेतावनी दी और सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।

इसके साथ ही जेके ऑयल मिल के निरीक्षण में तेल के पैक्ड कंटेनरों में भी वजन संबंधी अनियमितताएं मिलीं जिसके बाद मामला लीगल मेट्रोलॉजी विभाग को भेज दिया गया। विभाग ने साफ किया है कि उपभोक्ताओं के हितों से कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें