फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त में मिलेगा नया पासपोर्ट, जरूर पढ़ें ये खबर

Wed, 08 Oct 2014 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गत महीने आई भीषण बाढ़ में जम्मू व कश्मीर के जिन लोगों का पासपोर्ट नष्ट या खो गया है उनके लिए राहत की खबर है। विदेश मंत्रालय ने ऐसे लोगों को बिना शुल्क दिए पुराने पासपोर्ट की जगह नया पासपोर्ट हासिल करने की छूट दी है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि बाढ़ के कारण जहां भारी मात्रा में जानमाल का नुकसान हुआ है वहां यह योजना राहत कार्य में एक प्रयास है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को पासपोर्ट में रियायत देने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई।

जिन लोगों का पासपोर्ट जम्मू या श्रीनगर कार्यालय से जारी हुआ था उनके लिए एक बार यह छूट दी जा रही है। मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि अगले छह महीने तक यह योजना वैध होगी। जिन पासपोर्ट को बदला जाएगा उन्हें पुराने के आधार पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


इन पासपोर्ट के लिए श्रीनगर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र के आंचलिक कार्यालय में आवेदन स्वीकार किया जाएगा। मालूम हो कि गत दिनों आई बाढ़ में कश्मीर में 285 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें