फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई कालोनी में बसाए जाएंगे बाढ़ पीड़ित

Tue, 16 Sep 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद और पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने राजोरी के थन्नामंडी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थन्नामंडी में भूस्खलन में मारे गए एक ही परिवार के 13 लोगों के परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व मंत्रियों ने बाढ़ से हुई मौत पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी। बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों की हर संभव सहायता कर रही है। कश्मीर घाटी के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों में बाढ़ से हुई तबाही की रिपोर्ट सरकार ने संबंधित अधिकारियों से मांगा है।

सभी पीड़ितों की हर संभव सहायता की जाएगी। राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य भी युद्धस्तर पर चल रहा है। बाढ़ से बेघर हुए लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनके पुनर्वास के लिए नई योजना शुरू करने के संबंध में सरकार से बात की जाएगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर राजोरी के एमएलए शब्बीर अहमद खान ने पूर्व मंत्रियों से बाढ़ से बेघर हुए लोगों के लिए एक नई कालोनी का निर्माण कराने की मांग भी की। पूर्व मंत्रियों ने एमएलए और पीड़ितों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही राजस्व मंत्री व राजस्व विभाग के सचिव को क्षेत्र में दौरा करने के लिए भेजेंगे।

उन्होंने जगह तलाश कर नई कालोनी बनाने के लिए फंड उपलब्ध करवाने का वायदा किया। पूर्व मंत्रियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुश्किल की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ कंधा से कंधा मिला कर खड़ी है। राज्य और केंद्र सरकार से हर संभव सहायता के लिए कांग्रेस पूरे प्रयास करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें