फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को 89 करोड़ की अंतरिम राहत वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों रियासत में आई बाढ़ के कारण प्रभावित हुए परिवारों के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए थे। उन्हें अंतरिम राहत के तौर पर 89 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में की गई उच्च स्तरीय बैठक के दौरान इस बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान राहत एवं पुनर्वास प्रक्रिया को तेजी से करने के बारे में निर्देश दिए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान कश्मीर के मंडलायुक्त ने बताया कि प्रभावित परिवारों को अंतरिम राहत वितरण प्रक्रिया पुरजोर तरीके से जारी है।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर जिले से संबंधित 2849 परिवार जिनके घर बाढ़ के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें अंतरिम राहत वितरित की जा रही है। बैठक में बताया कि घाटी के अभी तक सात हजार परिवारों को राहत उपलब्ध करवाई गई है। बैठक में अन्य कार्यों पर भी चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न मंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी, प्रिंसिपल सचिव, प्रशासनिक सचिव, विभागों के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

बिजली व्यवस्था लगभग पटरी पर लौटी

बैठक में बताया गया कि घाटी और घाटी के अन्य क्षेत्रों में 99 प्रतिशत बिजली आपूर्ति की बहाली की गई है तथा कुछ क्षेत्रों में मरम्मत का कार्य चल रहा है।

उन्होंने कहा कि 66.33/11-6.6 केवी के 228 सब स्टेशनों में से 226 को घाटी में बहाल किया गया है तथा जम्मू संभाग से संबंधित ऐसे सभी 257 स्टेशनों को कार्यशील बनाया गया है। इसके अलावा 4586 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन में से 4665 किलोमीटर को पूरी तरह बहाल किया गया है।

इस दौरान उन्होंने बताया कि 46946 वितरण ट्रांसफार्मरों में से 46753 को कार्यशील बनाया गया है। इसके अलावा श्रीनगर शहर से पचास हजार टन मलबे को हटाया गया है, जबकि गत दिवस तक श्रीनगर शहर से 1569 टन मलबा हटाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें