जम्मू रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में स्टाफ की कमी चल रही है। जहां स्टाफ की कमी के कारण जम्मू रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में कार्य करने वाले कर्मियों की कमी जारी है।
वहीं, बाकी स्टाफ को डबल शिफ्ट में ड्यूटी करनी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन जम्मू के आरक्षण केंद्र में जहां 33 मुलाजिमों का स्टाफ हुआ करता था उनमें से मात्र 14 ही काम कर रहे हैं।
दो स्टाफ कटड़ा जा चुके हैं, लिहाजा मैन पावर के अभाव में आरक्षण केंद्र चल रहा है और मौजूदा स्टाफ को आठ घंटे की ड्यूटी के बजाय डबल ड्यूटी करनी पड़ रही है।