फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ ने छीनी फुटबाल प्रेमियों की खुशियां

Tue, 07 Oct 2014 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में आई भीषण बाढ़ ने फुटबाल प्रेमियों की खुशियां छीन ली हैं। श्रीनगर के एसआरसीसी ग्राउंड स्थित सिंथेटिक फुटबाल टर्फ मैदान का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तीन सितंबर को किया था, लेकिन उनके उद्घाटन के बाद ही कश्मीर में भीषण बाढ़ आ गई, जिससे फुटबाल टर्फ भी नहीं बच पाया और फुटबाल खिलाडि़यों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन


फुटबाल खिलाड़ी इसफाक अहमद के अनुसार, जब इस मैदान का उद्घाटन हुआ था तो उन्हें काफी खुशी हुई थी और उन्हें इस सिंथेटिक टर्फ से काफी उम्मीदें थीं। उन्हें उम्मीद थी कि इस मैदान पर प्रैक्टिस कर वह एक मुकाम हासिल कर सकेंगे।

वहीं एक और खिलाड़ी अमरप्रीत सिंह के अनुसार, उन्हें काफी खुशी हुई थी कि मुख्यमंत्री ने फुटबाल खिलाडि़यों के लिए सिंथेटिक टर्फ मैदान का उद्घाटन किया है। वह इस मैदान पर प्रैक्टिस कर फुटबाल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर सकेंगे, लेकिन बाढ़ ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें