फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishno Devi Yatra: नववर्ष को लेकर धर्मनगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब, आज सुबह तक पंजीकरण निलंबित

Wed, 31 Dec 2025 11:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा/एजेंसी

सार

आधार शिविर कटड़ा में पंजीकरण को लेकर श्रद्धालुओं को ज्यादा इंतजार न करना पड़े। इसको लेकर सभी पंजीकरण केंद्र श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। हालांकि बाद में पंजीकरण पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
वैष्णो देवी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर से नववर्ष पर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। मां के चरणों में हाजिरी लगाने के लिए श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में प्रतीक्षा कर रहे हैं। भारी भीड़ के कारण श्राइन बोर्ड ने मां वैष्णो देवी यात्रा पंजीकरण आज सुबह तक निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह श्राइन बोर्ड सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने बाण गंगा क्षेत्र में यात्रा प्रबंधन का जायजा लिया तो दूसरी और भवन मार्ग पर भी यात्रा स्थिति का जायजा लिया। भवन परिसर में नव वर्ष को लेकर किसी भी तरह की भगदड़ न हो। इसको लेकर चप्पे चप्पे  पर पुलिस, सुरक्षा बल, श्राइन बोर्ड के अधिकारी, आपदा प्रबंधन दल आदि पूरी सतर्कता बरते हुए हैं। श्रद्धालुओं को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं कि जो श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं वह सीधे धर्मनगरी कटड़ा की ओर रवाना हो जाएं, ताकि कहीं भी भीड़ न हो। 

आधार शिविर कटड़ा में पंजीकरण को लेकर श्रद्धालुओं को ज्यादा इंतजार न करना पड़े। इसको लेकर सभी पंजीकरण केंद्र श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। हालांकि बुधवार को मौसम दिनभर बेरुखी भरा रहा क्योंकि दिन भर आसमान पर घने बादलों का जमघट लगा रहा और लगातार बर्फीली हवाएं चलती रहीं। दूसरी और हेलिकॉप्टर सेवा दोपहर तक जारी रही। दोपहर के बाद त्रिकुटा पर्वत पर गहरी धुंध रहने के कारण बंद कर दी गई। इसके साथ ही बैटरी कार सेवा तथा रोपवे केबल कार सेवा जैसी सुविधाएं पूरी तरह से सुचारू रहीं। 
विज्ञापन


नववर्ष को लेकर जगह-जगह माता रानी के जागरण का दौर लगातार जारी है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर धर्मनगरी कटड़ा के मुख्य बस अड्डे पर प्रसिद्ध गायक संजीव सूद अपनी प्रस्तुति देंगे तो वहीं कटड़ा के रेलवे मार्ग पर मां वैष्णो देवी इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा आयोजित जागरण में पंजाब के प्रसिद्ध गायक मणि लाडला अपनी प्रस्तुति देंगे।

27 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे
जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर बुधवार शाम 5 बजे तक करीब 27000 के करीब श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हो चुके थे। वहीं जारी दिसंबर माह में अब तक 5.50 लाख श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की यात्रा कर चुके हैं तो दूसरी और जारी वर्ष 2025 में अब तक 69.75 लाख श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के चरणों में नतमस्तक हुए |

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें