फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में पीएचई ढांचे को 162.85 करोड़ का नुकसान

Fri, 03 Oct 2014 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में बाढ़ से पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग (पीएचई) विभाग के ढांचे को करीब 162.85 करोड़ का नुकसान हुआ है। पीएचई विभाग कश्मीर के चीफ इंजीनियर एएम लंकर के अनुसार 1938 पेयजल आपूर्ति योजनाओं में से 1321 पेयजल योजनाओं के ढांचे को भारी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर के अनुसार पेयजल आपूर्ति योजनाओं की स्थायी बहाली के लिए करीब 162.85 करोड़ की राशि की दरकार है। क्षति ग्रस्त ढांचे को बहाल करने का काम युद्ध स्तर पर जारी रखा गया है और करीब 1222 योजनाओं को आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है।

श्रीनगर शहर में छह मुख्य फिल्ट्रेशन प्लांटों में से चार बाढ़ के पानी में डूबने की वजह से उनके ढांचे और मशीनरी को काफी नुकसान पहुंचा है। विभाग की ओर से कड़ी मशक्कत के बाद दूध गंगा स्टेशन से पेयजल आपूर्ति को बहाल किया गया है। जबकि प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत प्रदान करने के लिए 20 पानी के टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने भी 5000 लीटर की क्षमता के तीन आरओ मुहैया करवाएं हुए है। इन्हें कुरूसो राजबाग, महजूर नगर और तंगपोरा में स्थापित किया गया यहां पर पाईपों से पेयजल आपूर्ति फिलहाल संभव नहीं हो पा रही है।

श्मीर घाटी के सभी मुख्य शहरों जिसमें सोपोर, बिजबिहाड़ा, अवंतीपोरा, शोपियां, कुपवाड़ा, चदपोरा में भी पेयजल ढांचे को क्षति पहुंची है। युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य जारी रखा गया है और प्रभावित इलाकों में टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें