फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजफायर उल्लंघन: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक रेंजर्स और BSF के बीच हुई फ्लैग मीटिंग

Tue, 06 Sep 2022 05:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बीएसएफ और पाक रेंजरों के बीच कॉय कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई। इसमें दोनों पक्ष भविष्य में मौजूदा मानदंडों का सम्मान करने पर सहमत हुए हैं।
विज्ञापन
Arnia Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघर्षविराम उल्लंघन के मामले को लेकर मंगलवार दोपहर बीएसएफ और पाक रेंजरों के बीच कॉय कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई। बैठक में अकारण गोलीबारी के मुद्दे पर चर्चा हुई और दोनों पक्ष अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अधिकतम संयम बरतने पर सहमत हुए।

विज्ञापन


बीएसएफ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्ष भविष्य में मौजूदा मानदंडों का सम्मान करने पर सहमत हुए हैं। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में पूरी हुई है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह जम्मू के अरनिया सेक्टर में करीब आठ महीने बाद मंगलवार को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया।

अरनिया में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चिनाज पोस्ट पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ के जवानों पर फायरिंग की। यह फायरिंग तब की गई जब भारतीय जवान बाड़ लगाने का काम कर रहे थे। बीएसएफ ने भी पाकिस्तानी सेना को इसका जवाब दिया है।
विज्ञापन


इससे पहले जनवरी 2022 पाकिस्तान की ओर से अरनिया सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया था। तब सीमा प्रहरियों ने पच्चास वर्षीय एक पाक घुसपैठिया को ढेर कर दिया था। घुसपैठिया भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें