फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेपिड एक्शन फोर्स ने किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कर्फ्यू के बीच अखनूर कस्बे में पुुलिस और रेपिड एक्शन फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। बाजार और यातायात पूरी तरह से ठप रहा। जहां-वहां पुलिस की नाकेबंदी रही।
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटाने से पूर्व सोमवार की सुबह को पुलिस ने पूरी क्षेत्र में नाकेबंदी कर रखी थी। पुलिस ने दुकानें और व्यापारी प्रतिष्ठ बंद करवा दिए। पेट्रोल पंप को भी बंद रखा गया। इस पर किसी प्रकार का ना तो विरोध हुआ और ना ही किसी ने समर्थन किया। दोपहर बाद पुलिस और रेपिड एक्शन फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। निर्दोष चौक, दोनो पुलों सहित अन्य रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने से पहले ही घर की ओर लौटा दिया गया। चौकी चौरा, सौहल, सहित अन्य क्षेत्रों में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें