फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत सेतु से फ्लाएं मंडाल में सड़क संपर्क बहाल

Thu, 11 Sep 2014 01:33 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित गांवों में फरिश्ता बनी सेना ने फ्लाएं मंडाल के करीब 60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की।
विज्ञापन


क्षेत्र में तवी पर बने पुल के बहने के बाद से पिछले पांच दिनों से अन्य हिस्सों से कटे गांवों में सड़क संपर्क बहाल हो गया। बुधवार को पुल को यातायात के लिए खोल दिया गया।

पुल से हलके वाहनों को यातायात की अनुमति दी गई है। सेना के राहत सेतु (फ्लोटिंग ब्रिज) पर हलके वाहनों का यातायात बहाल होने से हजारों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


मंडाल गांव के सरपंच सुभाष शर्मा का कहना है कि पिछले पांच दिनों से बाढ़ प्रभावित इलाका सड़क संपर्क से भी कट गया था। सेना की ओर से लोगों को राहत सेतु का निर्माण कर बड़ी राहत प्रदान की गई है।

महिला सुनीता कुमारी ने कहा कि उनकी सास बीमार है। अस्पताल ले जाने तक के लिए कोई रास्ता नहीं रह गया था। सेना के राहत सेतु से उनके पूरे परिवार को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


भगवान भारतीय सेना को सुखी रखे। वहीं बुधवार को राहत सेतु के यातायात के लिए खुलने के बाद बड़ी संख्या में लोग कामकाज के सिलसिले में शीतकालीन राजधानी जम्मू की ओर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें