फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में पांच लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। वीरवार को पिछले कई दिनों के बाद ब्लॉक रियासी में पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है, जिनमें चार स्थानीय हैं। वहीं, एक ट्रैवलर है जोकि हाल ही में अन्य राज्य से लौटा था। सभी की रिपोर्ट आने के बाद होम आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा आया एक श्रद्धालु भी संक्रमित पाया गया है। ब्लॉक माहौर में एक स्थानीय व्यक्ति संक्रमित निकला।
विज्ञापन

वीरवार को ब्लॉक कटड़ा और पौनी से संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। वीरवार को संक्रमण के मामले आने के बाद जिला में अब कुल 41 केस सक्रिय हैं, जोकि आइसोलेशन पर है। ब्लॉक रियासी में चार मामले आने के बाद उन के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। बाजारों के खुलने के साथ ही समय में की गई बढ़ोत्तरी के बाद जिला प्रशासन ने लोगों को किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने को कहा है बताया जाता है कि बाजारों में बिना मॉस्क पहने लोग आना शुरू हो गए है जिस के बाद संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने सभी लोग को एसओपी के निर्देशो का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें